Categories: पटना

लालू यादव के बड़े लाल खोलेंगे ‘लालू पाठशाला’, नालंदा के सोनू से बातचीत के बाद बोले तेज प्रताप यादव, पढ़ें पूरी खबर

पटनाः आरजेडी सप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) लालू पाठशाला (Lalu Paathshaala) खोलेंगे. नालंदा के सोनू (Sonu Nalanda) से बीते मंगलवार को बातचीत के बाद आज बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हाल ही में नालंदा के रहने वाले सोनू ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात की थी और बेहतर शिक्षा देने की मांग की थी.

बुधवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा- “सोनू जिसने पूरे बिहार के भ्रष्ट सिस्टम का पोल खोल दिया, न जाने ऐसे कितने सोनू शिक्षा से वंचित है बिहार का कोई गरीब इस भ्रष्ट सिस्टम के कारण शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए #lalu _पाठशाला की शुरुआत करने जा रहा हूं. #lalu_एलआर_पाठशाला.”

एलआर अगरबत्ती के साथ चावल का भी व्यवसाय

बता दें कि आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव इसके पहले पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के नाम से इस तरह के काम पहले भी कर चुके हैं. उन्होंने सस्ता भोजन देने के लिए लालू रसोई की शुरुआत की है. एलआर ब्रांड अगरबत्ती का भी व्यवसाय है. इसके अलावा उन्‍होंने एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन नाम से चावल का व्यवसाय भी शुरू किया है.

सोनू से मंगलवार को की थी बात

तेज प्रताप ने मंगलवार को नालंदा के सोनू से बात की थी. वीडियो कॉल पर पूछा था कि क्या बनोगे?- डॉक्टर या इंजीनियर? इस पर सोनू ने आराम से कहा कि आईएएस. इस पर तेज प्रताप ने कहा कि आईएएस बनना तो मेरे अंडर काम करना. सरकार बनने पर. इस पर सोनू ने कह दिया कि मैं किसी के अंडर में काम नहीं करूंगा. यह सुनते ही तेज प्रताप ने फोन काट दिया. इस बातचीत का वीडियो सामने आया है जो डेढ़ मिनट का है. इसके पहले उन्होंने सोनू से कहा कि तुम बोल्ड लड़के हो. हम तुम्हारे फैन हो गए हैं. तुम मेरे बिहार के स्टार हो.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026