आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव में हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी. जख्मी युवक को तीन गोली बाएं साइड पीठ में पीछे से और एक गोली बाएं साइड सीने में सामने से मारी गई है. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है.
जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी साधु यादव का 29 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है. वह नोएडा में की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. पिता साधु यादव ने बताया कि उनके पटीदार के ही दो लड़के बराबर गांव में चोरी–छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं जिसको लेकर वह बराबर इसका विरोध करते हैं. उसी बात को लेकर उनके बीच के विवाद चला आ रहा है.
दो लोगों पर लगाया गोली मारने का आरोप
मंगलवार की रात जब उनका बेटा सभी लोगों के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी उक्त हथियारबंद बदमाश वहां आए और गोली चलाने लगे. जख्मी होने के बाद उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया. हालत चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. पिता ने रितेश यादव और अर्जुन राय नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है.
घटना की सूचना मिलते हैं आरा एएसपी हिमांशु और बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश दल-बल के साथ पहुंचे. एएसपी हिमांशु ने बताया कि पूर्व की घटना को लेकर अपराधियों ने गोली मारी है. परिवार वालों से पूछताछ के बाद कुछ अपराधियों की पहचान हो गई है. जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…