Siwan News

भूमि विवाद में मारपीट, 23 नामजद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सरेया श्रीकांत गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 23 लोगों को नामजद किया गया है। रविवार को प्रथम पक्ष के मुस्लिम के बयान पर कांड संख्या 404/18 दर्ज की गई है,जिसमें गांव के मो. वसीम, नसीम, तस्लीम,ताहिर सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए हथियार के साथ दरवाजे पर आकर वार कर मेरे भाई अख्तर हुसैन, पुत्र मुस्ताक सेत अन्य परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप तथा जेब से चार हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के मो. नसीम की पत्नी जुबैदा बेगम के बयान पर कांड संख्या 403/18 दर्ज की गई है, जिसमें पड़ोसी अजीज मियां, असगर, अख्तर अली समेत 11 लोगों को नामजद करते हुए घर पर आकर लोहे के रॉड से वार कर मेरे पति तथा दोनों देवर समेत सेराज, रिंकी बेगम सहित अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026