परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के जामो पोखरा गांव में गुरुवार को अगलगी के दौरान झुलसे एक बच्चे ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को आग से झुलसे ने इसी घर एक वृद्ध की मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत बच्चा परदेशी महतो का डेढ़ वर्षीय पुत्र क्रिस कुमार बताया जाता है। बताया जाता है कि परदेशी महतो प्रतिदिन पकौड़ी चाउमिन वगैरह घर से तैयार कर ठेले पर रख बाजार में बिक्री का काम करता है। गुरुवार को घर पर चाउमिन तैयार करने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और पास ही बिस्तर पर सो रहा बच्चा आग की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने के के दौरान परदेशी महतो और उनकी पत्नी भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य परिजनों ने तीनों को किसी तरह आग की चपेट से बचा कर जामो के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां तीनों की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने किसी तरह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से भी चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। देर शाम तक परिजनों ने बच्चे का शव लेकर घर आ गए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…