Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जमीनी विवाद में दरौली में मारपीट

​परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में शुक्रवार की अल सुबह भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विद्या सागर चौबे, अंकित चौबे एवं अंकेश चौबे सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है‌। घायल विद्यासागर चौबे द्वारा दरौली थाने में आवेदन देकर मारपीट मामले में एक पक्ष के पांच लोगों को आरोपित किया है। मामले में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में एक सरकारी जमीन के कब्जे को लेकर विद्यासागर चौबे एवं गांव के ही शिवजी चौबे के बीच लगभग 10 वर्षों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की अल सुबह विद्यासागर चौबे अपनी गाय दूह रहे थे तभी शिवजी चौबे अपने चार परिजनों के साथ पहुंच फरसा एवं कुदाल से हमला कर दिया गया। जिसको देख पास में खड़े विद्या सागर चौबे के दो पुत्र अंकित चौबे एवं अंकेश चौबे दोनों पिता को बचाने गए तो हमलावरों द्वारा दोनों पुत्रों पर भी फरसा एवं कुदाल से हमला किया गया, जिससे पिता विद्या सागर चौबे, पुत्र अंकित चौबे एवं अंकेश चौबे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026