Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अ‍लविदा की नमाज अदा करने को उमड़े रोजेदार

परवेज अख्तर/सिवान:- जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में शुक्रवार की दोपहर शिद्दत के साथ रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों में अमनचैन एवं भाईचारा की दुआ मांगी। रमजान के अंतिम जुमा होने के कारण अन्य दिनों से बहुत ज्यादा नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे हुए थे। इस कारण मस्जिदों में जगह कम पड़ने के कारण मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा करनी पड़ी। इसके लिए मस्जिदों के बाहर भी सफाई कर दरी-कालीन की व्यवस्था की गई थी। नमाज के दौरान बच्चे से बूढ़े तक काफी संख्या में पहुंच जुमे नमाज अदा की तथा एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान मुस्लिम भाईयों में काफी उत्साह देखा गया। नमाजी स्वच्छ कपड़े, टोपी पहन तथा इत्र लगा समय के पूर्व मस्जिदों में पहुंच गए थे तथा समय होते हुए एक साथ सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश की सलामती, भाईचारे एवं सलामती की दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज शहर के बड़ी मस्जिद, दरबार मस्जिद, कचहरी रोड स्थित मस्जिद, नवलपुर, नया किला, पुरानी किला,मखदुम सराय, गोसुलवारा मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, नवलपुरा, पुरानी किला, इस्लामिया हाईस्कूल मस्जिद, एमएम कॉलोनी, महादेवा, चकिया, पकड़ी बंगाली,श्रीनगर, महोदीपुर, ओरमा, रामपुर विशुनपुर सहित सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद,नखास चौक स्थित नई मस्जिद, टेघड़ा, धनछुंहा,पटेढी, देवरिया, हजपुरवा, अफराद आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं मैरवा, कविता, इंग्लिश, दरगाह, छोटका मांझा, बड़कामांझा, तरवारा, चौकी हसन, दीनदयालपुर, उसुरी, चाड़ी, दारौंदा, भीखाबांध, रुकुंदीपुर, सतजोड़ा, बड़हरिया, कुवही, लौवान, मुर्गिया टोला, यमुनागढ़, लकड़ी दरगाह, पहाड़पुर, भगवानपुर, ब्रह्मस्थान, मोरा मैरी, भीखमपुर, सकरी,सोंधानी, नदुआं, सरेयां, बिठुना, चौरासी, बसंतपुर, शहरकोला, बसांव, शेखपुरा, कन्हौली, गोरेयाकोठी, शेखपुरा, महम्मदपुर, दुधरा, नबीगंज, लखनौरा, डुमरा, मदारपुर, ख्वासपुर, हसनपुरा, शेखपुरा, उसरी, रजनपुरा, जीरादेई, अकोल्ही, जामापुर, तितरा, चांदपाली, ठेपहां, नौतन, मुरारपट्टी, सिसवन, चैनपुर मुबारकपुर, भीखपुर, ग्यासपुर, कचनार,आंदर, असांव, हुसैनगंज, बड़रम, मचकना, फरीदपुर, सिधवल, गोपालपुर, हथौड़ा, पचरुखी, जसौली, मखनुपुर, गुठनी, दरौली रघुनाथपुर, टारी, फुलवरिया, नरहन, राजपुर समेत अन्य जगहों पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026