परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में रामगढ़ निवासी मोहन यादव(50) एवं उनकी पत्नी सुदमियां देवी (48) शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है किमोहन यादव गुरुवार की सुबह अपनी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहे थे तभी उनके पट्टीदार विनोद यादव जो रामगढ़ पंचायत के चौकीदार हैं ने आकर उक्त जमीन पर शौचालय निर्माण नहीं करने को कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई और बात गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चलने लगा जिसमें मोहन यादव एवं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहन यादव ने चैनपुर ओपी में चौकीदार विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, प्रेम यादव, पिंटू यादव, भूपेंद्र यादव, सुनीता कुमारी, कलावती देवी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में चैनपुर ओपी प्रभारी वीरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…