परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर गांव में दबंगों द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़ित महिला समेत उसके दो पुत्रों को घर में घुस लाठी-डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद दबंगों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर दिया है। दबंगों की पिटाई से पीड़ित महिला एवं उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी को घायलों के परिजनों इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायलों में उक्त गांव के मो. नूरहसन की पत्नी हमीदा परवीन तथा पुत्रों में आशिफ रजा एवं आरिफ रजा शामिल हैं। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि गांव के बाबर अली हमसे आए दिन अश्लील हरकत करते आ रहा था जिसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जता था। इस बात की भनक जब मेरे पुत्रों क्रमश: आशिफ रजा एवं आरिफ रजा को लगी तो घटना के बारे में बाबर अली से पूछने गए इसपर बाबर अली मेरे पुत्रों उलझ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…