परवेज़ अख्तर/सीवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लाको टोला-जमालपुर ईंटकरण मार्ग पर शिव मंदिर के पास एक पक्ष द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली रख बाधित कर दिया गया है। इस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में रोष है। बताया जाता है कि हरपुर पंचायत के सरपंच लाको टोला निवासी रामजी सिंह का राजेंद्र सिंह और हीरा सिंह से भूमि को ले विवाद चल रहा है। इसको लेकर हीरा सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने रामजी सिंह के घर से होकर गुजरने वाली सड़क के बीच में दो दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर आवागमन को बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय सिंह शुक्रवार की शाम जाम स्थल पर पहुंच स्थिति का मुआयना कर शीघ्र ही सड़क से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने का निर्देश दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…