परवेज अख्तर/सीवान(महाराजगंज) :- जिले में गरीब व असहाय दलित व महादलित परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने में सहुलियत होगी. उन्हें शौचालय निर्माण कराने के लिए लोहिया बिहार स्वच्छ अभियान के तहत अग्रिम राशि दी जायेगी. ऐसे परिवार को शौचालय बनाने के लिए आठ-आठ हजार रुपये दिया जाएगा. डीएम अमित कुमार पांडे ने जिले के 19 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया है.
इसके तहत वैसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, आर्थिक रूप से कमजोर है और जमीन रहने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे है. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले के शौचालय विहीन परिवारों का सर्वे कराया गया था. जिनके पास अपनी जमीन तो थी, पर पैसा के अभाव में वे शौचालय नहीं बना पाए थे. नए सिरे से उनके घरों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट के साथ सूची मांगी गई है. सूची मिलने के बाद उन्हें शौचालय निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करा दी जाएगी
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…