Siwan News

बिना मास्क दुकान संचालन करने वाले 22 दुकानदारों का लिया गया सैंपल

परवेज अख्तर/सिवान :- शारीरिक दूरी की अनदेखी और बिना मास्क लगाए लोगों को सामान देने के मामले में 22 दुकानदारों का रविवार को बसंतपुर मेडिकल टीम द्वारा कुमकुमपुर पंचायत भवन में लगे कैंप में रजिस्ट्रेशन कर सैंपल लिया गया. इन सभी को मेडिकल टीम अपने वाहन से कैंप में ले गई.

जानकारी के अनुसार इन दुकानदारों को प्रशासन द्वारा हमेशा मास्क लगाकर दुकान संचालन करने की सलाह दी गई थी, लेकिन बिना मास्क के ही ये दुकानों का संचालन करते थे. जिनका सैंपल लिया गया है कि उनमें बसंतपुर सब्जी मंडी से 10 दुकानदारों को, खोरीपाकर से 6 सब्जी वाले,2 नाई तथा 4 चाय तथा पान दुकानदार समेत 22 लोग शामिल हैं. स्वास्थ्य प्रबंधक वीके सिंह ने बताया कि इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जैसा होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी.

46 संदिग्धों का हुआ रजिस्ट्रेशन

कुमकुमपुर पंचायत भवन में रविवार को कैंप लगाकर 46 संदिग्धों का रजिस्ट्रेशन किया गया, वहीं समाचार प्रेषण तक 16 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका था. सीवान से आए चिकित्सक डॉ. वेदप्रकाश, टेक्नीशियन कृष्ण मोहन, संजय कुमार,बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रविरंजन, स्वास्थ्य प्रबंधक बीकेसिंह, चंदन प्रसाद, हरि शरण प्रसाद, ललन कुमार,लाल बाबू ठाकुर, मुखिया मुकेश कुमार सुमन आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024