Siwan News

लापरवाही बरतने पर तीन थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

​परवेज अख्‍तर/सीवान:- एसपी नवीन चंद्र झा ने मंगलवार को तीन थानाध्यक्षों को कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन थानाध्यक्षों पर एसपी ने सोमवार की क्राइम मीटिंग में ही गाज गिराने के संकेत दे दिए थे। जिन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई हुई है उनमें आंदर, हुसैनगंज और एमएमनगर थानाध्यक्ष शामिल हैँ। एसपी ने इन तीनों थानों में नए एसएचओ की नियुक्ति कर दी है। एमएच नगर में पंकज कुमार, हुसैनगंज में अरुण कुमार सिंह, और आंदर में विनय कुमार को कमान दिया है। एसपी ने बताया कि आंदर में एक डकैती की घटना हुई थी वहां जानकारी मिलने के बाद भी पांच घंटे बाद भी वहां नहीं पहुंचे थे। इसलिए चंद्रिका यादव को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। इनके जगह पर एसआइटी के विनय कुमार को कमान दिया गया है। एमएच नगर के निजामपुर में श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान हंगामा, उपद्रव में लापरवाही बरतने पर इन्हें लाइन हाजिर किया गया है। अतुल राज की जगह एससी एसटी थानाध्यक्ष पंकज कुमार को कमान दिया गया है। जबकि हुसैनगंज में भी एसएचओ मनोज कुमार द्वारा कांडो में लापरवाही बरता जा रहा था। उनकी जगह पर नगर थाना के एसआइ अरुण कुमार सिंह को कमान दिया गया है। बता दें कि सोमवार को एसपी ने क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानों के कांडो के निष्पादन का रिव्यू किया जिसमें एमएच नगर, आंदर एवं हुसैनगंज थानों के कांडों का निष्पादन में कोताही बरती गई थी जिसके कारण एसपी ने इन तीनों थानों के थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

गिर सकती है महारागंज और जीबी नगर तरवारा पर भी गाज 

बता दें कि जी.बी. नगर तरवारा और महाराजगंज के थानाध्यक्ष पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इन दोनों एसएचओ पर एसपी ने पूर्व की क्राइम मीटिंग में शो कॉज किया था। अब इन पर एसपी ने बताया कि विभागीय कार्रवाई की गई है।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026