Siwan News

विद्यालय का समय सारणी बदले जाने पर रोष

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शहर के वी एम मध्य विद्यालय सीवान के प्रांगण में एक आपात बैठक हुई जिसकी संयुक्त अध्यक्षता शिक्षक नेता मंगल कुमार साह व टेट जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्र ने किया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय के समय सारणी में सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए परिवर्तन करने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही जिले में सातवें वेतन निर्धारण के नाम पर शिक्षकों से अवैध रूपये वसुली करने पर भी चर्चा किया गया। वहीं जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर के अंदर आने वाले पदस्थापित विद्यालय के नियोजित शिक्षकों का 10% मकान भत्ता का लाभ नहीं दिया जा रहा हैं जिसके चलते जिले के नियोजित शिक्षकों में भारी आक्रोश है इन सभी मुद्दों को लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी नियोजित शिक्षक 24 अप्रैल 2018 को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे ।जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि जिला के अधिकारियों द्वारा शिक्षक प्रतिनिधियों को दरकिनार किया जा रहा हैं जो गुणवतापूर्ण शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।बैठक में वसीअहमद गौसी, राजीव कुमार सिंह,श्रीकान्त सिंह, अली अब्बास, रविकान्त उपाध्याय, चंदन दूवे, इजहार अहमद, मनीष सिंह,प्रभाशंकर तिवारी, ग्रिस श्रीवास्तव, प्रितकमल श्रीवास्तव, सम्स आलम,वशिष्ठ मुनी साहनी, नंदा गिरी, शिवम सिंह, विनोद कुमार सिंह,अजय कुमार, नसीम अख्तर, कुणाल सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद,अमोद सिंह, उमेश कुमार, आदि शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026