Maharajganj News

महाराजगंज में दो वाहन समेत भारी मात्रा में शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज पुलिस ने रढि़या गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप से एक बोलेरो एवं ट्रक पर लदी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया। साथ ही शराब के धंधे से जुड़े तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या व लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में भले विफल हो गई है। पिछले कुछ दिनों से शराब की खेप जिस तरह तत्परता से जब्त कर रही है उससे यह लगने लगा है कि विधानसभा चुनाव को शराब की आड़ में प्रभावित करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। मामले में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि रढि़या गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास बोलेरो एवं ट्रक पर भारी मात्रा में शराब की खेप को लाया गया है।

इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई तो दोनों वाहन पर लदे 375 एमएल के 240 बोतल एवं 180 एमएल के 960 बोतल बरामद की गई। मौके से तीन धंधेबाज दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा निवासी रिकू चौधरी, महाराजगंज के पटेढ़ा निवासी संजय प्रसाद तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा मठिया निवासी जहांगीर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पूछताछ के बाद देर शाम सभी को जेल भेज दिया गया। जब्त शराब की कीमत कितनी आंकी गई इसके बारे में पुलिस बताने से असक्षम दिखी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026