Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नियम लागू:- खुली मिठाइयों के इस्तेमाल की समय सीमा बताएंगे दुकानदार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बाजार में खुली मिठाइयों की बिक्री करने वाले दुकानदारों से जुड़े नए नियम को 1 अक्टूबर से लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत बिकने वाली खुली मिठाइयों के इस्तेमाल की समय सीमा ग्राहकों को बतानी होगी। छोटी दुकान पर भी मिठाई की एक्सपायरी डेट को अंकित करना होगा। यानी वह कब बनी है और आप उसे कब तक खा सकते हैं, इसकी जानकारी रहेगी। लेकिन इस नियम को अभी जिले के आधे से ज्यादा मिठाई दुकानदार पूरी तरह से समझ नहीं सके हैं। शुक्रवार को शहर के कही कई बड़े मिठाई दुकानों में इस नियम की साफ अनदेखी देखने को मिली। खुले में मिठाइयों को काउंटर के अंदर सजाया गया था और उसकी बिक्री धड़ल्ले से की जा रही थी।

वहीं फूड इंस्पेक्टर द्वारा इसको लेकर कोई जांच अभियान नहीं चलाने का नतीजा है कि दुकानदार इस नियम के खिलाफ होने वाली कार्रवाई से बेखौफ हैं।बता दें कि अब तक केवल पैकिग मिठाइयों पर ही इस तरह की सूचना लिखी होती थी, लेकिन अब मिठाई की उस दुकान में जानकारी लिखनी अनिवार्य की जा रही है, जहां मिठाइयां शोकेस में ट्रे में डालकर रखी जाती है। इसको लेकर खाद्य नियामक फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया (एफससएसआइ) ने गाइडलाइन जारी किया है। जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि एक अक्टूबर से सार्वजनिक हित में और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खुली मिठाइयों के मामले में बिक्री के लिए आउटलेट पर मिठाई रखने वाली ट्रे के साथ उत्पाद की बेस्ट बिफॉर डेट प्रदर्शित करनी होगी। बता दें कि एफएसएसएआइ ने यह नियम बासी और पुरानी मिठाइयां बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद लिया हैं। पहले यह नियम एक जून से लागू होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे तीन महीना बढ़ा दिया गया था।

नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि एफएसएसआइ ने इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें मिठाई के डिब्बे पर निर्माण तिथि के साथ ही एक्सपायरी डेट भी लिखनी होगी। अगर एक्सपायरी डेट नहीं लिख रहे हैं, तो उत्पादन तिथि के बेस्ट यूज यानी कितने दिन के भीतर इसे प्रयोग कर सकते हैं यह लिखना होगा। ग्राहकों की सेहत के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है और एक अक्टूबर से इसे अनिवार्य तौर पर लागू किया जा रहा है। इसका उल्लघंन करने पर जो भी दंड के प्रावधान है, उनपर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026