गोरेयाकोठी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

  • टाप 20 बदमाशों की सूची में था शामिल
  • एक देसी कट्टा, एक गोली व चोरी की बाइक बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिला के टाप 20 बदमाशों की सूची में शामिल अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के सरगना को गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार सरगना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लधी बाजार निवासी विजय सहनी उर्फ लंबू बताया जाता है। महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि जिले के टाप 20 बदमाशों की सूची में विजय सहनी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली एवं चोरी की बाइक बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि विजय सहनी उर्फ लंबू सादिकपुर गांव में अवैध हथियार व चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सूरज कुमार द्वारा दल बल के साथ छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व विजय सहनी अपने साथी आज्ञा निवासी सूरज कुमार के साथ चोरी की बाइक की बिक्री कर रहा था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई। उस समय विजय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जबकि सूरज कुमार को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि विजय सहनी अपने साथियों के साथ जिला के गोरेयाकोठी, जीबी नगर, जामो थाना तथा गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बाइक लूटने का कार्य करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026