Categories: पटना

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- बिहार में शराबबंदी कानून है फ्लॉप, इसलिए बार-बार किया जाता है संशोधन

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून में नए नियमावली को लेकर आज सब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने आज शराबबंदी कानून में संशोधन को लेकर कहा कि तीसरी बार कानून में संशोधन किया जा रहा। इससे यह पता चलता कि सरकार खुद मानती है कि बिहार में शराबबंदी फेल है।

कल सरकार ने संशोधन किया है कि पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने वाले व्यक्ति को दो से ₹5000 की जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाएगा। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सरकार और बिहार का प्रशासन इस कानून को लागू कराने में फेल है। क्योंकि लगातार जहरीली शराब से लोग बिहार में मर रहे। ऊपर से हर बार कानून में कोई न कोई नया संशोधन लेकर आ रहे।

इसके अलावा पुलवामा में दो बिहारियों के मौत पर कहा कि बिहार के लोग वहां सुरक्षित नहीं। इस घटना से पता चलता कि कश्मीर में इस वक्त कैसा माहौल है। सरकार को वहां पर सुरक्षित वातावरण और माहौल देना चाहिए और इससे यह भी पता चलता है कि जिस तरीके से बिहार के मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं, तो बिहार के लोगों को सरकार कैसे सुरक्षित रखेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026