परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इंगलिश गांव स्थित एक घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये मूल्य के सामान सहित कैश जलकर राख हो गया. परिजन जबतक कुछ समझ पाते आग बिकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही मुखिया तनवीर अहमद ने मैरवा थाना प्रभारी, दरौली थाना प्रभारी को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गयीं. तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पीड़ित मदन पंडित ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति का जिक्र किया है. आवेदन में नगद 80 हजार रुपया, 20 हजार का कपड़ा, एक बाइक, तीन साइकिल और 20 कि्वंटल गेंहू जलने की बात कही है. गया. बताया कि 20 दिन बाद बेटी की शादी के लिए रखे घर में सारा सामान जलकर राख हो गया है.
20 दिन बाद थी बेटी की शादी
इंगलिश गांव के मदन पंडित की बेटी की शादी बीस दिन बाद थी. परंतु अगलगी की घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बेटी की शादी के लिए रखे कपड़ा, अनाज, सामान तथा 80 नगद रुपये जलकर स्वाहा हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…