परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के चाड़ी बाजार में चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में गलवान बॉर्डर पर शहीद भारतीय सैनिकों के शहादत को लेकर रविवार की देर शाम प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों नेताओं व समाजसेवियों के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।इस मौके पर नेताओं व समाजसेवियों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी नेताओं व समाजसेवियों ने चाइनीस सामानों का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
साथ ही युवा पीढ़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को संगठित होकर आधुनिक भारत के निर्माण के लिए आगे आने की जरूरत है।शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए चाइनीस सामानों का बहिष्कार करना होगा।साथ ही स्वदेशी निर्मित सामानों कि अधिक से अधिक खरीदारी करने के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।युवाओं ने केंद्र सरकार से चाइनीस सामानों की आयात पर पूरी तरह रोक लगा देने की मांग की।इसके बाद चाइनीस सामानों की कालाबाजारी कर बेचने वाले दुकानदारों पर भी प्रतिबंध लगा देने की बात कही।
इससे लोगों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी करने के प्रति विश्वास बढ़ेगा। इस मौके पर बड़हरिया विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉक्टर अशरफ अली, कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता रिजवान अहमद,राजद नेता गब्बर यादव ,राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष रामपुकार यादव व राष्ट्रीय यादव सेना के प्रखंड अध्यक्ष टुनटुन यादव,शमशेर अली ,बीरेंद्र पांडेय, अनमोल साह ,टुनटुन साह ,नाजिर हुसैन,राजू यादव ,पिंटू गिरी, समेत अन्य कई नेता व समाजसेवी प्रमुख रूप से शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…