Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में ट्रक से चावल की बोरी उतारते पलदार की दबकर मौत

पलदार की मौत के बाद समझौता कराते जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन ओपी थाना स्थित चैनपुर में शुक्रवार की शाम एक होलसेल किराना दुकानदार के यहां ट्रक से चावल अनलोड करते समय बोरा से दबकर एक पलदार की मौत हा गयी. अचानक पलदार को पैर फिसलने से गिर गया, जिससे वह बोरा के नीचे दब गया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक चैनपुर बाजार निवासी रामलाल राम का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश राम है. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर मुखिया रमेश तिवारी, सरपंच रविंद्र माली, पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी, भूपेंद्र भारती, आचार्य रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया. बाद में दुकानदार से शव का अंतिम संस्कार करने से लेकर परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई. जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इधर शनिवार को सरपंच और मुखिया के नेतृत्व में बैठक की गयी. जिसमें दुकानदान ने आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख बीस हजार देने की बात कही. जिसका बाउंड बनाया गया. दुकानदार पशुपति प्रसाद ने मौके पर एक लाख बीस हजार रुपये का चेक प्रदान कर दिया. शेष राशि श्राद्ध कर्म के दिन देने की बात कही गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026