भगवानपुर हाट

विधायक ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए कृषि मंत्री से मांग की

परवेज अख्तर/सिवान :- महाराजगंज के विधायक हेम नारायण साह ने जिले में बर्बाद हुए खरीफ फसल की क्षतिपूर्ति के लिए कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मुआवजे की मांग की है. विधायक ने कहा कि अति वृष्टि एवं बाढ़ से जिले के किसानों की खरीफ की फसल में धान एवं मक्का की फसल काफी मात्रा में बर्बाद हो गई है. अति वृष्टि के कारण धान की फसल जो निचले इलाके में लगाई गई थी पहले ही डूब कर बर्बाद हो चुकी है. जो धान की फसल बची थी उसे बाढ़ का पानी ले डूबा है.

साथ ही मक्का की तैयार फसल जिसमें बाल निकल आये थे वह भी बर्बाद हो चुकी है. ऐसे में किसानों के सामने भुखमरी के सिवाय कोई चारा नहीं है. किसानों के पास जो पूंजी थी उसे उन्होंने खेतों में लगा दिया है. अब उनके पास शेष कुछ नहीं है. क्षेत्र के किसानों को उनके फसल क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए. ताकि किसान अपने आगे आये संकट को टाल सकें. इस संबंध में विधायक श्री साह ने डीएम को भी पत्र लिखकर उनसे इसका आकलन कराने की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026