बिहार में 41 दिनों बाद तीन हजार से कम मरीज, 24 घंटे में 2844 नए संक्रमित मिले

पटना: बिहार में 41 दिनों के बाद सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के नीचे आया। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2844 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर की पीक की शुरुआत हुई थी तब उस दिन 2999 नए संक्रमित एक दिन में मिले थे। राज्य में कोरोना संक्रमण अब ढलान पर है और इसमें तेजी से कमी आ रही है।

सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण दर 2.22 फीसदी हो गई। एक दिन पूर्व संक्रमण दर 3.01 फीसदी थी। इस प्रकार, 24 घंटे में 0.79 फीसदी की कमी हो गयी। राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 2844 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 28 हजार 33 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। जबकि एक दिन पूर्व राज्य में 4002 नए संक्रमित मिले थे।

पटना सहित सात जिलों में सौ से अधिक नए संक्रमित मिले

राज्य में पटना सहित सात जिलों में सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। पटना में सर्वाधिक 490 नए संक्रमित मरीज मिले। औरंगाबाद में 124, बेगूसराय में 141, गया में 139, कटिहार में 132, समस्तीपुर में 201 और पश्चिमी चंपारण में 104 मरीज मिले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026