परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: मैरवा सीवान मुख्य मार्ग पर तितरा के समीप तेज रफ्तार टेंपू ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया. जिससे बाइक पर सवार दो युवक फेंका गये. जिससे दोनों युवक घायल हो गये. वहीं टेंपो चालक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो फिर एक बाइक सवार में टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार घायल हो गया. जिसमें एक बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका सिर फट गया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायल युवक मैरवा के कैथवली गांव के असलम अंसारी तथा मो. इमरान हैं. यूपी के छितौली गांव के राहुल चौधरी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए मैरवा के कैथवली गांव से अशलम और इमरान एक बाइक पर सवार होकर सीवान जा रहे थे. जैसे ही तितरा पहुंचे कि टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे कुछ दूरी पर जाकर गिर गये. स्थानीय लोगो की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…