Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में उतरी सांसद, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

परवेज अख्तर/सिवान :-  डाटा एंट्री ऑपरेटर की हड़ताल लंबे समय से जारी है.  डाटा एंट्री ऑपरेटर अपने आप को सरकार द्वारा चयनित एजेंसी उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं.  तथा अनुभवी हैं. वहीं सरकार द्वारा चयनित एजेंसी एक साजिश के तहत उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है. इसको लेकर आपरेटर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं. इसको लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर में जिला संयोजक मनोरंजन ओझा के नेतृत्व में कविता सिंह से मिलकर अपने साथ न्याय कराने की मांग की.

स्थानीय सांसद कविता सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के चयनित एजेंसी का करार रद्द करने की मांग की. उनका कहना था कि उक्त एजेंसी द्वारा 2399 युवा डाटा इंट्री आपरेटरों से वसूली और शोषण किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य कमेटी पटना द्वारा इसे 25 अक्टूबर 2019 को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था. इसके बावजूद भी इस कंपनी से करार किया गया है .जो कि न्यायसंगत नहीं है.उन्होंने सरकार से उक्त संस्थान से करार समाप्त कर डाटा इंट्री आपरेटरों के साथ न्याय करने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026