Maharajganj News

विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के तक्कीपुर पंचायत के भगौछा गांव के मनसा बाबा स्थान से चनौली गांव तक 1 करोड़ 26 लाख 58 हजार 200 रूपये की लागत से 2.20 किलोमीटर और तक्कीपुर काली स्थान स्थित सत्यनारायण राम के घर से गिरि टोला तक 1 करोड़ 26 लाख 96 हजार 540 रूपये की लागत से 2.07 किलोमीटर तक मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पीसीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने नारियल फोड़ कर आधारशिला रखी.इस मौके पर विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि सड़क निर्माण होने से एक बड़ी आबादी विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगी.

सभी ग्रामीण सड़कों के प्रखंड की सीमा होने के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क बहाल हो जाएगा.उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से ग्रामीण द्वारा पीसीसी सड़क बनाने की मांग की जा रही थी.जिसकी नींव रख कर उन्होंने अपने वादे को पूरा करने का काम किया है.सड़क निर्माण को लेकर आसपास के ग्रामीण काफी खुश नजर आए. इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक से गांव में निवास करने वाले गरीब, असहाय लोगों के घर मे शौचालय बनवाने की आगरा की.जिस पर शीध्र ही शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया.उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से आज राज्य के हर गांव का विकास हो रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासशील सोच के चलते बिहार के गांवों की विकास दर देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा काफी अधिक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर होगी. मौके पर मुखिया सुनील राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. अयूब, पंचायत अध्यक्ष मदन साह, सरपंच विजय सिंह, वेदानंद राम, बलिराम ठाकुर, अजय सिंह, अमित शर्मा, भावनाथ सिंह, राजेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जयप्रकश राम, हवलदार ठाकुर, विधाया ठाकुर,चंदेश्वर ठाकुर, विकाश साह, प्रभुनाथ शुकला, राजकिशोर भगत, जगदेव ठाकुर, चन्देस्वर राम, सर्वजीत कुमार, जनकदेव सिंह, गांधी जी आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026