एमओ ने दिए कई निर्देश
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड सभागार में पचरुखी के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार पांडेय ने प्रखंड के सभी डीलरों की एक बैठक की. जिसमें सभी डीलरों को उनके लाइसेंस का नवीनीकरण करवाने की बात कही. उन्होंने इसके लिए सभी डीलरों को उचित प्रपत्र के साथ अपने लाइसेंस की कॉपी कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया. जिन लोगों के कागजातों में कुछ कमी पाई उन्हें सभी कागजात पूर्ण कर पुनः जमा करने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि यह एक सरकारी प्रक्रिया है. जो निश्चित समय पर होता है. इस बार लगभग सभी डीलरों का समयावधि 31 मार्च तक है. उन्होंने सभी डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की वितरण में शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अपनी कार्यप्रणाली को साफ सुथरी रखे. जिससे कि ग्राहकों को असुविधा नहीं हो. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायत मिलने पर अब सीधे प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…