Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज में बकाया बिल न भरने वाले 13 बकायेदारों की बत्ती गुल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिजली विभाग ने बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिन उपभोक्ताओं ने चार महीने से अधिक तक बिजली का बकाया जमा नहीं किया है, उन पर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। महाराजगंज के विधुत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार के निर्देश पर जेई नीरज कुमार ने लाईनमैन के साथ शुक्रवार को प्रखंड के तेवथा गांव मे  अभियान चलाकर 13 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए. राजस्व वसूली पर बिजली विभाग जोर दे रहा है. जिसके चलते विभाग ने बकाएदारों को चिह्नित किया. इसके बाद बिजली विभाग ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है. मार्च 2021 तक टीम बिजली बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. बिजली बिल की शत-प्रतिशत वसूली न होने की स्थिति में बिजली कंपनी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जिन उपभोक्ताओं के पांच हजार की राशि से अधिक के बिजली बिल बकाया है, उनके घरों और प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए अभियान शुरू किया है.

जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने चार माह से बिल जमा नहीं किया है. चार माह से अधिक बकाया या दस हजार रुपए बकाएदारों का पहले लाइन कटा जा रहा है. शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र मे 13 बकाएदारों का कनेक्शन काटे गए हैं. ये अभियान मार्च तक चलेगा. इसको लेकर इस तरह के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है.

वही जेई नीरज कुमार ने बताया कि महाराजगंज प्रखंड के तेवथा गांव निवासी गौतम प्रसाद पर 13222 रूपये, मो.अलीजान अली पर 21522, हैदल अली पर 19621 ,सलमा खातून पर 15310, मो.रफिक पर 17548, फुल कुमारी देवी पर 10572, बैजनाथ शर्मा पर 34324, जमादार सिंह पर 22553 ,बच्ची देवी पर 16458,ममता देवी पर 8984, मधु देवी पर 4507, जेकेश महतो पर 16108,बैजू लाल यादव पर 11008 रूपये का बिजली बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटा दिया गया है. जेई नीरज कुमार ने बताया कि महाराजगंज शहर में विद्युत उपभोक्ताओं को 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. फिर भी बहुत से उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत विपत्र समय पर जमा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को राजस्व की क्षति हो रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024