उतर साघर सुल्तानपुर पंचायत में मिला हिरन का बच्चा
परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत में गुरुवार की शाम को जंगली बारहसिंगा हिरण का बच्चा कहीं से घूमते हुए मराछि गांव में पहुंच गया था. इसे देख गांव में अफरातफरी मच गई. एक ग्रामीण सोनू राम ने हिरण के बच्चे को आवारा कुत्तों से बचाकर इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुभाष सिंह को दी गई.
उन्होंने इसकी सूचना बीडीओ व वन विभाग को दी. रातभर ग्रामीणों ने उसे अपने पास रखा. सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह फॉरेस्ट ऑफिसर युगेश्वर राम के पहुंचने पर उन्हें हिरण के बच्चे को सौंप दिया गया. इसे उन्होंने बेतिया फॉरेस्ट सेंचुरी में भेज दिया.मौके पर मुखिया सुभाष सिंह, सोनू राम, सुरेन्द्र सिंह, रंजन प्रसाद, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…