परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के मटुकछपरा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे दो बोरे में रखे 480 बोतल अंग्रेजी शराब तथा एक बाइक को जब्त किया। पुलिस को देख बाइक पर सवार दोनों धंधेबाज गाड़ी छोड़कर भाग निकले। सराय थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह में गश्त करने के दौरान देखा गया कि दो युवक बाइक पर दो चोकर के बोरे में शराब लेकर जा रहे हैं। तभी उनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वे बाइक की गति तेज कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों युवक अपने को घिरते देख बाइक एवं दोनों बाेरा छोड़ फरार हो गए।पुलिस ने जब दोनों बोरा की जांच की तो उसमें 180 एमएल के 480 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने बाइक एवं शराब को जब्त कर थाना लाई।पुलिस ने धंधेबाज की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की है जिसमें इटवा के विनोद कुमार तथा बर्तवलिया के रंजन कुमार उर्फ जज को आरोपित किया है। धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024