परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में मंगलवार को बीईओ विनय शंकर दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर पांच दिवसीय गौर आवासीय समग्र शिक्षा अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 80 प्रशिक्षु शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार सिंह और मनोज कुमार दुबे ने अंक गणित एवं हिंदी विषय पर प्रकाश डालते हुए विविध गुर सिखाए और शिक्षण कौशल कार्यक्रम के बारे में भी विविध जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण लेने के बादअपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के बीच शिक्षा देने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक मुना कुमार सिंह, ऐनुल हक, धनेश कुमार, विनोद पांडेय, बीरबल सिंह, बीआरपी राजीव रंजन,अकाउंटेंट सुनील कुमार, साधन सेवी अविनाश मिश्रा, प्रशांत कुमार, प्रशिक्षु अनिल मांझी, रूबी कुमारी, राजेश राम, अनिल कुमार राय, नवीन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…