हुसैनगंज के हबीबनगर में बाइक समेत बोरे में लदी शराब बरामद

  • पुलिस को सामने से आता देख कारोबारी नदी में कूदे
  • हबीबनगर के दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर छठ घाट के पास शराब की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक बाइक समेत सफेद बोरे में छिपाकर रखी देसी शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस को सामने से आता देख दोनों कारोबारी दाहा नदी में कूद फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को हबीबनगर छठ घाट के पास दो कारोबारियों द्वारा बाइक पर बोरे में शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर हुसैनगंज थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिसबल के साथ स्थल पर पहुंचे। पुलिस को आता देख दोनों कारोबारी दाहा नदी में कूदकर दूसरे किनारे से फरार हो गए। वहीं बाइक पर सफेद बोरे में 174 पीस बंटी बबली देसी शराब बरामद की गई है। दफादार की निशानदेही पर दोनों फरार कारोबारियों की पहचान हबीबनगर निवासी राकेश यादव व सोनू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों कारोबारियों के खिलाफ हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026