परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित एक दुकान में रविवार को आग लगने से उसके सभी सामान राख हो गये। इस मामले में पीड़ित दुकानदार अमरनाथ साह ने नामजद लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात करीब बारह बजे उसके घर पर नामजद लोग पहुंचे। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। जब वह हो-हल्ला सुनकर घर से बाहर निकला तो सभी ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। विपरित राजनीति का आरोप लगाते हुए श्यामपुर स्थित दुकान जला देने की बात कही। कुछ ही देर बाद सभी ने गुमटी में आग लगा दी जिसमें उसका करीब पचास हजार रुपये का सामान व बैंक पासबुक राख हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…