तरवारा बाजार में शराब माफिया संदीप साह गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पूर्व में भी हुई थी शराब मामले में गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड से बुधवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 20 पैकेट फ्रूटी शराब के साथ तरवारा के चांचोपाली गांव निवासी लालबाबू साह का पुत्र सह शराब माफिया संदीप साह के मकान से बरामद करते हुए शराब माफिया संदीप साह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराब माफिया से पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया।

गिरफ्तार शराब माफिया को वर्तमान थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने दूसरी बार इसे गिरफ्तार किया है।यहां बताते चले कि गिरफ्तार संदीप साह जो होटल की आड़ में अवैध शराब का धंधा वर्षों से करते आ रहा था।जिस पर पुलिस की पैनी नजर थी।इस संदर्भ में जी.बी.नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।जहाँ से शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार शराब कारोबारी बर्षो से शराब का कारोबार करता था।जो शराब मामले में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026