टीकाकरण महाअभियान में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डीएम अमित कुमार पांडेय द्वारा एमओआइसी व बीएएम को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया

टीकाकरण महाअभियान में बेहतर प्रदर्शन करने पर किया पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: कोविड 19 के संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई नए कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को टीकाकरण महाअभियान में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डीएम अमित कुमार पांडेय द्वारा एमओआइसी व बीएएम को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छह लोगों को इसमें तीन एमओआइसी व तीन बीएचएम शामिल हैं को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को महाअभियान में प्रथम स्थान व 29 नवंबर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गोरेयाकोठी, 29 नवंबर को महाअभियान में नौतन को प्रथम तथा 14 दिसंबर को महाअभियान में पचरुखी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी तरफ बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में  कोविड टीकाकरण दूसरा लकी ड्रा पुरस्कार वितरण का आयोजन प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ  राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। महाराजगंज पीएचसी में बुधवार के दिन को भी कोविड वेक्सीन का दूसरा खुराक समय से लेने वाले ग्यारह लाभार्थी  को लक्क़ी ड्रा के माध्यम से सरकार द्वारा पुरस्कार वित्तरण हुआ।जिसमे बम्फर प्राइज में कम्बल,1st वीनर महाराजगंज के मीना देवी को दीया गया।एवं अन्य लाभार्थियों को थरमस जार मिला। इस मौके पर डॉ रविश कुमार ,डॉ बाबुद्दीन,डॉ बंदना कुमारी,फहीम फ़ातिमी (केअर BM),संतोष कुमार (CHC) उज्ज्वल कुमार (ICT),अमित कुमार एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित  रहे। बता दें कि यह प्रोग्राम केयर इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।और यह अगले पांच सप्ताह तक चलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026