Categories: पटना

शराब माफियाओं ने युवक को बाइक से रौंदा, मरा नहीं तो पिस्टल मुंह में घुसाकर मार दी गोली

पटना: मुजफरपुर में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। शराब की तस्करी करने वाले माफियाओं ने एक युवक को पहले बाइक से कुचल दिया। जब उसकी जान बच गई तो बदमाशों ने उसके मुंह में पिस्टल घुसाकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

वारदात मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके की है। यहां परशुराम पचदही गांव में शराब माफियाओं ने एक युवक को पहले बाइक से रौंद दिया। इसमें बचने के बाद मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फायरिंग करते हुए भाग गए।

मृतक युवक की पहचान गांव के बिशुनी राम उर्फ बतहु राम के मनटुन राम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। मनटुन की हत्या से नाराज लोगों ने मुजफ्फरपुर-महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

घटनास्थल पर मृतक के चचेरे भाई, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शराब धंधेबाजों ने युवक की गोली मारकर हत्या की है। उन लोगों का कहना था कि शराब की खेप नई पोखर के बगल में खाली की जाती है। माफियाओं को शक था कि मनटुन पुलिस को इसकी सूचना दे रहा था।

इधर, परिजनों ने बताया कि शाम में वह काम से लौट रहा था, उस समय बाइक से उसे रौंद दिया था। तब परिजन उसे उठाकर घर ले आए था। उस घटना के एक घंटे बाद मनटुन उसी जगह से चप्पल खोजकर लाने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घर कर मुंह में गोली मार दी।

सकरा थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर ने लोगों को समझाकर शांत कराया और पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के मुंह में गोली मारी गई है। एक खोखा घटनास्थल से मिला है। परिजन शराब शराब माफियाओं पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026