Categories: पटना

सुसराल पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को दी फांसी की सजा

मुंगेर: जिले के नक्सल प्रभावित धरहरा थाना क्षेत्र स्थित औड़ाबगीचा में पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और कुछ देर बाद पति भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी घरवालों को शुक्रवार की सुबह हुई। रोशनदान से बच्चे को कमरे के अंदर भेजा गया, तब जाकर कमरे का दरवाजा खुला। इधर दोनों की मौत के बाद घर पर मातमी चित्कार गूंज पड़ी और मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस मौके पर जा पहुंची। मौका-ए-वारदात पर पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला, उसके गले में लपेटा हुआ मफलर मिला, जो इस बात की तस्दीक कर रहा था कि पति ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस का भी यही मानना है कि इसी मफलर से ही शिवानी कुमारी का गला घोटा गया है आसपास के लोग भी घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

बता दें कि दोनों की शादी 10 माह पहले ही हुई थी। पति गंगा कुमार पंजियारा गोड्डा जिले के पत्थरगामा का रहने वाला है। घरवालों के अनुसार सुबह में जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों को शक हुआ। दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। पति गंगा कुमार गुरुवार की रात लगभग आठ बजे ससुराल पहुंचा था। रात में भोजन करने के बाद दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए।

शिवानी की मां निर्मला देवी ने बताया कि गंगा कुमार नशे का आदी था, जुआ भी खेलता था। अक्सर इसका विरोध पत्नी करती थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुवार की रात भी पति पत्नी के बीच नोकझोंक हुई होगी। इसके बाद गंगा ने यह कदम उठाया। पुलिस दोनों सबको पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। धरहरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024