पटना: होटल में जाम छलका रहे प्रेमी-प्रेमिका सहित चार को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते रविवार की रात दस बजे पुलिस को यह खबर मिली थी कि एजी कॉलोनी स्थित ओयो होटल के कमरा नंबर 103 में शराब पार्टी चल रही है। इस सूचना के मिलते ही थानेदार रामशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर दी।
होटल के कमरे से कुर्जी मखदुमपुर के रहने वाले रोहित कुमार और उसकी प्रेमिका व मोनालिजा को पकड़ा गया। रोहित ने शराब पी रखी थी। जबकि कमरे में अलग से दो पेग शराब बनाकर रखी गई थी। पुलिस ने वैलेंटाइंस नाम की कीमती शराब की बोतल भी होटल के कमरे से बरामद की है।
वहीं होटल के कर्मी नीतीश और मैनेजर दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया रोहित एक निजी बैंक में क्लर्क है। शास्त्रीनगर थानेदार के मुताबिक इस मामले में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…