परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज बीजेपी सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित कुमार शाह से उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र सारण (छपरा) स्थित आइटीबीपी (इंडो तिबतीयन बोर्डर पुलिस) के 6 वीं वाहिनी के मुख्यालय कोठेयां जलालपुर केंद्र पर युवाओं के लिए भर्ती कैंप तथा भर्ती हुए युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करने का आग्रह किया।
विदित हो कि पूर्व में आइटीबीपी 6वीं वाहिनी के मुख्यालय पर भर्ती कैंप का आयोजन होता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। जवानों की बहाली बंद होने से विशेष कर उत्तरी बिहार के युवाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने गृह मंत्री से यह भी आग्रह है कि उक्त मुख्यालय पर भर्ती हए युवाओं और पूर्व से भर्ती हुए अन्य बहाल कर्मियों के लिए हर स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र हमेशा के लिए स्थापित किया जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…