Categories: पटना

शराब कांड….CM ने कहा 16 तारीख के बाद ‘लापरवाह’ अफसरों पर एक्शन लेंगे, आखिरकार 4 जिला पार कर कैसे पहुंच रहा है शराब

पटना: आधे दर्जन जिलों में जहरीली शराब से पचास से अधिक लोगों की मौत के बाद सीएम नीतीश नींद से जागे हैं। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि 16 तारीख को विस्तृत मीटिंग करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज साफ कहा कि हमने डीजीपी को साफ कह दिया है कि शराब दो-तीन जिलों से पार कैसे कर रहा? इसका मतलब कि जांच नहीं हो रही। वैसे जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करेंगे।

जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनबंरी काम करने का यही नतीजा होता है। इसके पहले भी 2-4 जगहों पर इस तरह के मामले सामने आये हैं। कई जगहों पर तो रोज पकड़ाता है। लेकिन जहां पर शराब पकड़ा रहा है वह बाहर से आ रहा और चार जिलों, 2 जिलों के बाद पकड़ाता है, वहां क्यों नहीं पकड़ाता है? इसलिए हमने डीजीपी और मुख्य सचिव को साफ-साफ कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखिये। कौन नहीं कर रहा, कहां नहीं हो रहा है? अगर जिम्मेदार अफसर ससमय कार्रवाई नहीं कर रहा तो उसे भी चिन्हित करें और कार्रवाई करें।

सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग हैं जो गड़बड़ करते हैं। एक्शन और जागरूकता दोनों जरूरी है। 16 तारीख को हम बैठक करेंगे,जितना समय लगेगा बैठेंगे। फिर दोनों काम में लग जायेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026