Categories: पटना

जनता दरबार में एक शख्स ने कहा-CM साहब भोजपुरी गानों-फिल्मों में अश्लीलता बंद होः मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन लगाकर कहा- इसे देखिए

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में शामिल होकर लोगों की समस्या सुन रहे। बक्सर से आये एक शख्स ने सीएम नीतीश से कहा कि भोजपुरी गाने और फिल्मों में अश्लीलता रोकने की जरूरत है। फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि भोजपुरी गाने और फिल्मों के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसा जा रहा। लेकिन सरकार के स्तर से उसे रोकने की कोई व्यवस्था नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन लगाकर कहा कि इनके सुझाव को देखिये और उस पर विचार करें।

भागलपुर से आई एक महिला ने सीएम नीतीश से शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी की जा रही है। इस पर सीएम नीतीश ने समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर मामले को देखने को कहा। वहीं एक दूसरी महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके पति की मौत कोरोना से हो गई। सरकार की तरफ से जो देय राशि है वो नहीं अब तक नहीं मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अफसर को फोन कहा कि क्यों नहीं दिया जा रहा। हमने तो पिछली बार ही कह दिया था कि जितने लोगों का बकाया है उनलोगों को दीजिए। फिर क्यों नहीं मिला रहा?

नवंबर महीने के दूसरे सोमवार को सीएम नीतीश स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायत को सुन रहे। शिकायत सुनने के बाद वे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024