परवेज अख्तर/सिवान :- पुलिस ने बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा में शुक्रवार की शाम को छापेमारी कर शराब के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि एएसआइ राजेश कुमार सिंह ने कोइरीगांवा के स्व यमुना मांझी के पुत्र व शराब कारोबारी शर्मा मांझी को शुक्रवार की शाम को 30 लीटर महुआ की शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब कारोबारी शर्मा मांझी के खिलाफ थाना कांड संख्या-422/19 के तहत भादवि की धारा-272,273,308 व 34 (बी),36,38,30 (ए),41(1) बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस ने शनिवार को शराब तस्कर शर्मा मांझी को जेल भेज दिया. इधर एएसआइ राजेश कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर माधोपुर में छापेमारी कर 196 पीस क्रेजी रोमियो शराब बरामद कर लिया. वहीं शराब तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस शराब के इस कारोबारी की पहचान में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…