परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर स्कूल के समीप स्थित तिमुहानी से शनिवार की डेढ़ बजे रात में ज्ञानी मोड़ की तरफ से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित बदमाशों द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर लूट लेने का मामला उजागर हुआ है. विदित हो कि ईंटों से भरे चार ट्रैक्टर ज्ञानी मोड़ की ओर से पश्चिमी चंपारण जा रहे थे. उनमें से तीन ट्रैक्टर तो पार हो गए. लेकिन बदमाशों ने चौथे ट्रैक्टर को घेर लिया व आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर ट्रैक्टर लूट लिया. ग्रामीणों की माने तो शनिवार को डेढ़ बजे रात में चम्पारण के ट्रैक्टर से ज्ञानी मोड़ की तरफ से ट्रैक्टर से ईंट पश्चिमी चंपारण जा रही थी. जैसे ही ट्रैक्टर उमवि नरहरपुर के समीप स्थित तिमुहानी के पास पहुंचा, तभी तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर पिस्टल तान दी व ट्रैक्टर चालक की अपराधियो ने पिटाई कर ईंट सहित ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि बाद में तीनों ट्रैक्टर चालकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोरगुल किया था. इतना ही नहीं, बदमाशों द्वारा जल्दबाजी में ट्रैकर घूमाने में तिमुहानी स्थित चबुतरा भी टूट गया है. वहीं पुलिस का कहना है इस मामले को लेकर कोई सूचना नहीं है. यदि इस प्रकार की सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के समीप ही चौकीदार का घर है. लेकिन चौकीदार के भी संज्ञान में इस प्रकार की कोई घटना नहीं है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन रात के अंधेरे में ट्रैक्टर पर लाद कर ईंटे चंपारण जाती हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…