दरौली में शराब कारोबारियों ने पुलिस पर किया हमला

शराब धंधेबाजों ने पुलिस के गिरफ्त से शराब भी छुड़ा लिए और कारोबारी भी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन में गुरुवार को सुबह 10:00 बजे शराब पाए जाने की गुप्त सूचना पर पहुंची दरौली पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इतना ही नहीं पुलिस के हाथ में आए शराब और पकड़े गए एक कारोबारी को भी शराब धंधेबाजों ने छुड़ा लिए. इस दुस्साहस के कार्य में शराब कारोबारियों के परिजन एवं आसपास के लोगों ने भी भरपूर साथ दिया. जिसके कारण पुलिस को माथा नाचते हुए लौटना पड़ा. इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल है. जिनका इलाज प्राथमिक अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने खुद कमाल संभाली और पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की चंगुल से फरार है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोन गांव में शिवजी राम के यहां शराब बिक्री करने एवं शराब उतरने की सूचना मिला जिसके बाद सुबह 10:00 बजे पुअनी विकास कुमार तीन पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शिवजी राम को घर से बंटी-बंबली शराब के साथ पकड़ लिया. इस दौरान शिवजी राम के घर के पुरुष एवं महिला सदस्यों के साथ आसपास के लोगों ने पुलिस को घेर लिया तथा लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस हमले से पुलिस बुरी तरह घबरा गई और अपने को बचाने की कोशिश करने लगी. इसका फायदा उठाते हुए शिवजी राम फरार हो गया तथा लोग शराब लूट लिए. पुलिस को मात्र 33 पीस ही शराब हाथ लगा. दूसरी बार आई पुलिस टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.साथ ही घायल पुलिसकर्मियों का इलाज दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने बताया कि शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला करने वाले असामाजिक तत्व को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026