Categories: पटना

ट्रक के तहखाने से 50 लाख की शराब बरामद, पुलिस ने 6 कारोबारियों को किया गिरफ्तार

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब तस्करों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस ड्रोन और हेलीकाप्टर का इस्तेमाल कर रही है। इसके बावजूद राज्य में शराब की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने होली को लेकर शराब माफिया द्वारा लाये गए शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। साथ ही आधा दर्जन शराब कारोबारी भी गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारियों के 5 पीकअप ट्रक को भी पुलिस ने जब्त किया है।

बताया जा रहा है की औद्योगिक थाना से महज कुछ ही दूरी पर ट्रक से शराब की खेप उतारा जा रहा था। जिसका नंबर मुजफ्फरपुर ओर बेगूसराय का है। ट्रक के तहखाने में करीब 716 कार्टून शराब छुपाकर रखे गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैशाली एसपी को सूचना मिली थी कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंड्रस्टीरिल एरिया में झारखंड नंबर के 12 चक्का ट्रक से शराब उतारा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तवरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और ट्रक को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि जब्त शराब की कीमत 50 लाख से ऊपर का है। गिरफ्तार शराब कारोबारी से पूछताछ के लिये पटना से मद्य निषेध विभाग की टीम भी औद्योगिक थाना पहुँच चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026