Categories: छपरा

छपरा में केला लदे पिकअप वैन से 13 लाख रुपये की शराब बरामद

छपरा: मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार गंगौली गांव में सोमवार की अहले सुबह छापेमारी करतें हुए केला लदे पिकअप वैन से 840 बोतल अंग्रेजी शराब उतारते हुए दबोच लिया। वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि पिकअप वैन में केला के नीचे शराब की आवग होने वाली है मौके पर दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के साथ टोह लगाकर छापेमारी की गई तो मौके से शराब धंधेबाज फरार हो गए पर मौके से पिकअप वैन बीआर 04 जीए 6526 पर केला लदा था और उसमें से शराब उतारा जा रहा था मौके पर शराब और पिक अप वैन को जप्त कर दिया गया।

मामले में जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि पिक अप वैन मशरक स्टेशन रोड निवासी रोहित कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड हैं जिस पर महावीर चौक अवस्थित थोक फल व्यवसायी गंगौली गांव निवासी गुड्डू राय पिता स्व पासपत राय और गोपालवाड़ी गांव निवासी नारायण कुमार पिता हरेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के द्वारा केला के नीचे शराब छिपाकर लाया गया था और उसके फल व्यवसायी गुड्डू राय के घर गंगौली में उतारा जा रहा था। जप्त शराब 840 बोतल अंग्रेजी शराब हैं जो 174 लीटर हैं। मामलेे में पिकअप वैन मालिक रोहित कुमार सिंह,फल व्यवसायी गुड्डू राय,नारायण कुमार समेत आधा दर्जन शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मांझी: मांझी पुलिस ने ताजपुर में छापेमारी कर एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.पुलिस ने महिला कारोबारी के पास से 10 लीटर देसी शराब जप्त किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली गुप्त सूचना मिली कि ताजपुर में शराब का धंधा चल रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया.गिरफ्तार महिला कारोबारी ताजपुर निवासी स्वर्गीय शिवजी चौधरी की पत्नी मालती कुँअर बतायी जाती है. गिरफ्तार महिला कारोबारी के विरुद्ध नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026