Categories: छपरा

सारण में व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छपरा: सारण जिले के अमनौर में एक व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार की देर संध्या की है।मृतक व्यवसायी अमनौर हरनारायण निवासी राज किशोर चौधरी बताया जाता है। जिनका अमनौर बाजार में राशन व हार्ड वेयर का दुकान है। आत्महत्या की घटना से लोगो मे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।लोगो मे तरह तरह कि चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्म हत्या करनी पड़ी।

ये हर तरह से सूखी सम्पन्न थे।ऐसे कई दिनों से पारिवारिक कलह से जूझने की बात कही जा रही है।आत्म हत्या की सूचना पर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुँच।परिजनों से पूछताछ किया तथा घटना की तहकीकात जुट गए।शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया।इधर आत्महत्या के मामले में मृतक के पुत्र कृष्ण मुरारी चौधरी ने थाना को लिखित आवेदन दिया है।जिसमे बताया है कि मेरे पिता सुबह से उदास थे। खाना खाने को बोला तो नही खाये, अचानक घर मे नही दिखे।

लगा कि घर से बाजार निकले हुए है।चार बजे संध्या तक वापस नही आये।परिवार के लोग उनके खोज में लग गए,तभी देर संध्या परिवार के लोग छत की तरफ गए तो घर के चौथे तले पर देखा गया कि प्लास्टिक के रस्सी से फंदा लगा आत्महत्या कर लिए है।जिसमे परिवार जनों का कोई दोष नही है।घटना के सम्बंध में थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है।शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र द्वारा भी आवेदन दिया गया।रिपोर्ट के आने पर जांच कर करवाई की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024