सीवान में जाति आधारित गणना के तहत जिलाधिकारी आवास का किया गया सूचीकरण

परवेज अख्तर/सीवान: जिले में चल रहे जाति आधारित गणना के तहत मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को नगर परिषद के कार्मिक कोषांग प्रभारी राजीव कुमार आनंद के नेतृत्व में पर्यवेक्षक राघव राय व प्रगणक अक्षत रौशन, रवि कुमार मांझी द्वारा डाकबंगला रोड स्थित जिलाधिकारी आवास का सूचीकरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बता दें कि बिहार जाति आधारित गणना के तहत प्रथम चरण अंतर्गत मकानों का सूचीकरण कार्य सात जनवरी से प्रारंभ है। इस कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर यानी 21 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना है। आवास की गणना पूरी होने के बाद जाति आधारित गणना होगी। बता दें कि जाति आधरित गणना में सभी व्यक्तियों की गणना की जानी है।

इसमें सभी जाति संप्रदाय के लोगों को शामिल किया जाएगा। डीएम ने कहा कि एक भी घर छूटे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने चार्ज पदाधिकारी, पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण कार्य का लगातार अनुश्रवण करते रहें तथा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करें। उन्होंने मकान सूचीकरण कार्य में शिथिलता बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदित करने का भी निर्देश दिया है। कहा कि बिहार जाति आधारित गणना कार्य को समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक किया जाना है। कार्य क्षेत्र में अगर कोई परेशानी उत्पन्न होती है तो उसे तुरंत वरीय अधिकारियों से साझा करें। परेशानियों का त्वरित गति से निराकरण कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026