परवेज अख्तर/सीवान: नगर परिषद में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने बुधवार को पहली बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। मौके पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर शहबाज खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उप मुख्य पार्षद का स्वागत किया। अपने कार्यकाल के पहले दिन उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने कार्यालय कर्मियों से उनका हालचाल जाना। वहीं कार्यालय द्वारा संचालित हो रहे विभिन्न विकास योजनाओं एवं अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
मौके पर उन्होंने कहा कि अबकी बार वे मतदाताओं द्वारा सीधे चुनी गई प्रतिनिधि हैं इसलिए जनता के प्रति उनकी सीधी जवाबदेही बनती है। जनता से जुड़े सभी कार्यों या विकास योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि यह एक चुनौती है, जिसे सभी को मिलकर पार पाना होगा। आम लोगों की जरूरत व समस्याओं का निदान करने का हर संभव कोशिश करेंगी। बताते चलें कि किरण गुप्ता पूर्व में वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। मौके पर पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अमित कुमार सोनू, राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत दुबे, रंजना श्रीवास्तव, सुनीता जायसवाल, राजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…