Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जी.बी.थाना परिसर के बगल में कचरे का अंबार, संक्रमण की आशंका से लोग भयभीत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर के बगल में कचरे का अंबार लगा हुआ है। सफाई न होने से अब दुर्गंध आने लगी है। जिससे वहां पर रहने वाले तथा राह चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। इससे लोगों में संक्रमण की बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। बताया जाता है कि फल-सब्जी दुकानदारों द्वारा फल व सब्जी का अवशेष यहां फेंक दिया जाता है। इसके अलावा अन्य दुकानदार भी कचरा यहां फेंक देते हैं। कई बार अगल-बगल के दुकानदारों द्वारा सफाई तो कराई गई, लेकिन सब्जी बाजार के दुकानदार यहां कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं, इससे समस्या जस की तस बनी हुई है। यही नहीं थाना में भी अपने काम को लेकर आने वाले लोगों को दुर्गंध से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मुखिया कुंती देवी ने बताया कि इस स्थल की कई बार सफाई कराई गई लेकिन सब्जी-फल दुकानदार गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते हैं।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थाना के बगल में कचरा लगाने वाले लोगों के विरुद्ध आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मुखिया, बीडीओ या कोई जनप्रतिनिधि अगर इस संबंध में कार्रवाई करें तो इस पर प्रतिबंध लग सकता है।

प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026