Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विजयीपुर में झोपड़ी में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के विजयीपुर गांव में मंगलवार की रात एक झोपड़ी में आग लगने से 40 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि विजयीपुर निवासी उमेश बांसफोर का पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो गया था, तभी रात्रि उसकी झोपड़ी में आग लग गई। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते बर्तन, धान, पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल, साइकिल, कपड़ा व कुछ कागजात जला कर राख कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पीड़ित उमेश बांसफोर ने बताया कि इस अगलगी में करीब 40 हजार से अधिक की संपत्ति जल गई है। उन्होंने इस संबंध में मैरवा थाना एवं जीरादेई अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शुभेंद्र झा ने बताया कि कर्मचारी को भेजकर जांच करा उचित सहायता राशि दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024